Monday, 25 July 2022

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज हुई नाबालिग से मारपीट व छेड़खानी की रिपोर्ट।

पीड़िता का आरोप पुलिस नही कर रही किसी भी आरोपी को गिरफ्तार, आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, बना रहे समझौते का दबाव।



औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 25 जुलाई (CY न्यूज) थाना दिबियापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग लड़की ने पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थनापत्र में बताया है कि पिछले मंगलवार को दोपहर में वह घर पर अकेली थी तभी गांव के शिवम पुत्र विश्राम सिंह, तिलक पुत्र चिरौंजी लाल, सुनील पुत्र मरदान, गोविंद पुत्र दरोगा सिंह घर मे घुसकर छेड़छाड़ करने लगे। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया व चीख पुकार मचाई तब आवाज सुनकर पड़ोसी व स्वजन मौके पर आ गए। तब उक्त दबंगो ने पीड़िता व स्वजनो के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत चौकी व थाना पुलिस को दी।लेकिन चौकी व थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। तब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक चारु निगम से गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उक्त आरोपियों पर थाना दिबियापुर में छेड़छाड़, मारपीट व पास्को एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पीड़िता के पिता ने बताया किसी भी आरोपी की अभीतक गिरफ्तारी नहीं की गई हैं। उक्त आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। और मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इस संबंध में कंचौसी चौकी इंचार्ज अविनाशचंद्र ने बताया है कि आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...