Saturday, 2 July 2022

डॉक्टर्स डे पर लायंस क्लब ॐ मेरठ ने किया चिकित्सकों को किया सम्मानित।


मेरठ 01 जुलाई (CY न्यूज) राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ॐ मेरठ द्वारा मेरठ के सुप्रसिद्ध डा.मुकेश कुमार फिजीशियन, डा.भवयेश गुप्ता फिजीशियन एवं डा.उर्मिला कार्या, महिला रोग विशेषज्ञ मेडिकल कॉलेज मेरठ एवं डा.राजीव सिंह, दिव्य ज्योति हॉस्पिटल, गंगानगर मेरठ क़ो प्रशस्ति पत्र एवं बुका देकर सम्मानित किया गया। लायंस क्लब मेरठ की अध्यक्षा सारिका गुप्ता ने बताया कि डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है डॉक्टर लोगों को जीवन दान देते हैं ऐसे में लोग डॉक्टर को धरती पर इंसान के रूप में पूजते हैं भारत में 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन डॉक्टर के काम और उनके सम्मान में लोग शुभकामनाएं देते हैं उनकी सेवा के लिए धन्यवाद देते हैं। सारिका गुप्ता ने बताया कि आज सी.ए दिवस भी हैं उन्होंने बताया कि आज के दिन ही इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की स्थापना 1 जुलाई  1949 में हुई थी। उन्होंने आगे बताया सी.ए दिवस भारत के सबसे पेशेवर और सबसे पुराने लेखा निकाय के योगदान के लिए धन्यवाद कहने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट कपिल जैन जी एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरीश अरोड़ा को प्रशस्ति पत्र एवं बुका देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से   एम.जे.एफ़ लायन मयंक गुप्ता, सेक्रेटरी विवेक गोयल, ट्रेज़रार रजत गुप्ता, लायंस क्लब पूर्व अध्यक्ष  अरुण बंसल, पूर्व अध्यक्ष लायंस क्लब निशा गर्ग, सदस्य नीतू बंसल,  सदस्य शालू गुप्ता, सदस्य पूनम गोयल उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...