मेरठ 13 जुलाई (CY न्यूज) गुरु पूर्णिमा का सत्संग आर्ट ऑफ लिविंग मेरठ के भक्तों द्वारा बुधवार को बैजल भवन में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारतीय संस्कृति में गुरु परंपरा का बहुत महत्व है इस दिन शिष्य अपने गुरु की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं व उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। आर्ट ऑफ लिविंग कि सीनियर टीचर विनीता व सुनीता ने गुरु पाठ पूजा से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सृजत व मानस ने मन मुग्ध करने वाले भजनों की प्रस्तुति दी जिससे सभी भक्तगण झूम उठे। आर्ट ऑफ लिविंग मेरठ परिवार के इस सुंदर कार्यक्रम में विपुल, देवेंद्र, मोहन, संजीव, राजीव, अजय मित्तल का सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment