मेरठ 13 जुलाई (CY न्यूज) जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री चौधरी के नेतृत्व में शिव शक्ति नगर मेरठ निवासी अमित सिंघल को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन मेरठ का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। वही अमित सिंघल ने पद की गरिमा और मान रखते हुए कहा कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने मुझे इस काबिल समझा कि मुझे मेरठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया। पदाधिकारियों द्वारा मुझे सौंपी गई जिम्मेदारियों को मैं बखूबी पूरा करूंगा और उनके विश्वास पर खरा उतरूंगा मैं सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं।


No comments:
Post a Comment