Friday, 29 July 2022

पिता-पुत्र में जमीनी विवाद के चलते हुई कहासुनी, पुत्र को मारी गोली।

मेरठ 29 जुलाई (CY न्यूज) परतापुर थाना क्षेत्र के भूडबराल गांव में जमीनी विवाद को लेकर पिता पुत्र में कहासुनी हो गई, जिसमें आक्रोशित पिता ने छत के ऊपर खड़े पुत्र पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। जिस से छत पर खड़े पुत्र को गोली के छर्रे जा लगे और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मुतबिक, भूडबराल गांव के रहने वाले मेहकार सिंह के दो पुत्र नीरज और प्रदीप हैं जोकि अपने पिता से अलग रहते हैं। शुक्रवार सुबह महकार सिह एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ मिलकर गांव के पास पड़ी जमीन को नाप रहा था और बेचने की बात कर रहा था जिसका विरोध महकार सिंह के छोटे पुत्र प्रदीप ने किया तो पिता आक्रोशित हो गया और घर में रखी अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने छोटे पुत्र प्रदीप पर गोली चला दी जिसमें वह घायल हो गया। घायल को देख आसपास के लोगों ने उसे भूडबराल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने उसका प्रथम उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने आरोपी पिता महकार को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया और घटना की जांच में जुट गई।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...