Sunday, 31 July 2022

किसान आंदोलन के चलते रेलवे स्टेशन पर तैनात रहा पुलिस बल।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 31 जुलाई (CY न्यूज) संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा रविवार को दोपहर ग्यारह बजे से तीन बजे तक भारत बंद का आव्हान किया गया था। इसे लेकर कंचौसी रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। रेलवे स्टेशन पर जी.आर.पी व आर.पी.एफ भी तैनात रही। विभिन्न किसान यूनियनों द्वारा भारत बंद की घोषणा कई दिन पहले की गई थी। इसे सफल बनाने के लिए जगह-जगह बैठक व गोष्ठी कर किसानों को जागरूक करने में लगे थे। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। भारत बंद आंदोलन रविवार को रखा गया है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही सतर्कता बढ़ा रखी है। कंचौसी चौकी के साथ दोनों जिलों की फोर्स व थानों से अतरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...