मेरठ 20 जुलाई (CY न्यूज) गंगनहर के तेज बहाव में डूब रहे युवक को बचाने के लिए कास्टेबल अपनी जान की परवाह किए बिना कूद गया। कास्टेबल की तत्परता से युवक को डूबने से बचा लिया गया। हस्तिनापुर नहर पुल पर पिकेट डयूटी में कास्टेबल अविनाश द्वारा चौकी प्रभारी सुभाष बाजार सब इंस्पेक्टर भीम प्रकाश के मोबाईल नम्बर पर सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति गंगनहर में डूब रहा है। सूचना मिलने पर तुरंत भीमप्रकाश मौके पर पहुंच गए। लेकिन उससे पहले कांस्टेबल अविनाश ने युवक को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। कांस्टेबल को छलांग लगाते देख एक व्यक्ति शाहिद भी मदद के लिए आगे आया और उसने भी नहर में छलांग लगा दी। कांस्टेबल अविनाश और शाहिद के सहयोग से डूबते हुए व्यक्ति को सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया गया। युवक की पहचान योगेन्द्र कश्यप उर्फ बंटी पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी साधारणपुर थाना इंचौली जनपद मेरठ उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई। योगेंद्र कश्यप उर्फ बंटी के परिजनों से सम्पर्क किया गया।प्राथमिक उपचार कराने के बाद योगेंद्र कश्यप उर्फ बंटी उपरोक्त को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment