मेरठ/सरधना 17 जुलाई (CY न्यूज) कांवड़ मार्ग नावले की कोठी से पुरा महादेव कांवड़ मार्ग रजवाहा पटरी की मरम्मत के नाम पर ठेकेदार खानापूर्ति कर रहे थे। युवा एकता सेवा समिति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा खेडा एवं कार्यकताओं द्वारा इस बारे में जिलाधिकारी को शिकायत की गई थी। प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा खेडा का आरोप था कि गडढ़ों को भरने के नाम पर ईंट के भट्ठों की राख डाली जा रही है। जिससे परेशानी कम होने के बजाय ज्यादा बढेगी, नाराज युवा एकता सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर हंगामा किया। जिलाधिकारी ने युवा एकता सेवा समिति संगठन की शिकायत पर जिला विकास अधिकारी द्वारा जांच कर उच्च अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिये। वहीं युवा एकता सेवा समिति की शिकायत पर पुरा महादेव से नावले की कोठी तक निर्माण कार्य कराने के आदेश पारित किए गए, जिस पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है वहीं युवा एकता सेवा समिति के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है।

No comments:
Post a Comment