लखनऊ 15 जुलाई (CY न्यूज) सोनभद्र जनपद के रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी बाजार में रात्रि साढ़े आठ बजे दो पत्रकारो को गोली मारने की धटना की भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की उत्तरप्रदेश इकाई ने कड़ी निदा करते हुए सरकार से दोषियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग की हैं। जागरण के विजय शंकर पाण्डेय और अमर उजाला के श्याम सुन्दर पाण्डेय के गोली लगने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गम्भीर होने पर उन्हें वाराणसी के बी.एच.यू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया जहॉ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई हैं। बी.एस.पी.एस उत्तरप्रदेश ने प्रदेश सरकार से पीड़ित पत्रकारों व उनके परिजनों की सुरक्षा की मांग की है।बी.एस.पी.एस ने कहा है कि यह हमला निष्पक्ष पत्रकारिता एवं लोकतंत्र पर गंभीर हमला है।बी.एस.पी.एस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक पांडेय, उत्तरप्रदेश सदस्यता प्रभारी विनोद सिंह, संयुक्त सचिव शीबू निगम, प्रदीप शर्मा, गौहर अनवर एवं गजेंद्र गुप्ता ने प्रशासन से चौथे स्तंभ पर हमला करने वालों पर तत्काल कार्यवाई की मांग की है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment