Tuesday, 26 July 2022

अमरनाथ पवित्र गुफा के समीप फिर आई बाढ़।

आई.टी.बी.पी ने चार हजार लोगों को सुरक्षित निकाला।

नई दिल्ली 26 जुलाई (CY न्यूज) अमरनाथ पवित्र गुफा के आसपास ऊंचे पहाड़ों में भारी बारिश से मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे जलाशयों और आसपास के झरनों में बाढ़ आ गई। तत्काल अलर्ट जारी करने के बाद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आई.टी.बी.पी) के जवानों ने तीर्थयात्रियों को सुरक्षित क्षेत्र में पुहंचाया। आई.टी.बी.पी के प्रवक्ता विवेक पांडेय ने बताया कि अभी तक चार हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों को सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचा दिया है। अब स्थिति नियंत्रण में है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही शेषनाग के पास तीर्थयात्रियों को आई.टी.बी.पी के जवानों ने ऑक्सीजन मुहैया करवाया था। अभी तक ढ़ाई हजार से ज्यादा लोगों को आई.टी.बी.पी द्वारा ऑक्सीजन दिया गया है। वहीं अब तक 2.20 लाख से अधिक लोग पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...