नई दिल्ली 26 जुलाई (CY न्यूज) फेसबुक पर अनजान शख्स की दोस्ती का आमंत्रण स्वीकार करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोपित पहले मैसेज पर महिला से बातचीत करने लगा और फिर उसपर प्यार और शादी करने का दवाब बनाने लगा। महिला के दूरी बनाने पर आरोपित ने उसके फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और फिर जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान महिला ने अपने पति को सारी बात बताई और फिर उसके पति ने बाहरी जिला साइबर सेल में इसकी शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए आरोपित तक पहुंची और उसे भजनपुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद कर लिया है। डी.सी.पी समीर शर्मा ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान भजनपुरा निवासी रिजवान अंसारी के रूप में हुई है। बाहरी दिल्ली इलाके में रहने वाले एक युवक ने मई महीने में साइबर सेल में शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि रिजवान अंसारी नाम का युवक उसकी पत्नी पर बात करने और शादी करने का दवाब बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। निरीक्षक संदीप पंवार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी से मुलाकात की और घटना के बारे में विस्तार से चर्चा की। जिसमें पता चला कि आरोपित ने महिला को फेसबुक पर दोस्ती का आमंत्रण भेजा था। आमंत्रण स्वीकार करने के बाद महिला और आरोपित के बीच मैसेज पर बात होने लगी। लेकिन कुछ समय बाद वह आक्रामक हो गया और उससे मिलने और उससे प्यार करने का दबाव बनाने लगा। महिला के दूरी बनाने पर आरोपित कई मोबाइल नंबरों से महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस तकनीकी जांच के बाद आरोपी के ठिकाने का पता लगा लिया और उसपर निगरानी शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने भजनपुरा इलाके से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि एक दिन फेसबुक देख रहा था। महिला का फोटो देखने के बाद उसने महिला को दोस्ती का आमंत्रण भेजा। उसके बाद वह मैसेज पर बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान उसने महिला के घर का पता पूछ लिया। एक दिन चुपके से महिला के घर पर पहुंचा और महिला का फोटो खींच लिया। उसके बाद से वह उसपर प्यार करने और शादी करने का दवाब बनाने लगा। महिला के दूरी बनाने पर आरोपित उसे धमकी देने लगा। डी.सी.पी ने बताया आरोपित पांचवी तक पढ़ा है और जैकेट बनाने वाली कंपनी में काम करता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment