Saturday, 23 July 2022

वैंक्टेश्वरा के कॉवड सेवा शिविर का भरपूर लाभ उठा रहे शिव भक्त।

कॉवडियों की सेवा से बडकर कोई पुण्य का कार्य नही: डा.सुधीर  गिरि-समूह चेयरमैन वैंक्टेश्वरा ग्रुप। 


मेरठ 23 जुलाई (CY न्यूज) वैंक्टेश्वरा समूह द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव भक्त कांवडियों के लिए रूडकी रोड टोल प्लाजा के निकट एक कांवड सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर का शुभारंभ वैंक्टेश्वर समूह के चेयरमैन डा.सुधीर गिरि के माता-पिता शिव कुमार गिरि व कमला गिरि ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर किया। समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि जी ने अपने संदेश में कहा कि भगवान भोलेनाथ के आर्शिवाद से हमरी संस्था द्वारा वर्षो से कांवड सेवा शिविर लगाया जाता है और आगे भी लगाया जाता रहेगा। उन्होने कहा कि शिव भक्त कांवडियों की सेवा करना हमारा सौभगय है, हमारे लिए यह बहुत बडे पुण्य का कार्य है। वैंक्टेवरा विश्वविधालय के प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने अपने संदेश में कहा कि शिव भक्त कांवडियों की सेवा करने मात्र से ही कांवड लाने जैसा सैभागय प्राप्त होता है। कावंड सेवा शिविर के शुभारंभ अवसर पर वैंक्टेवरा ग्रुप के कैंपस डायरेक्टर डा.प्रताप सिंह, विकास कौशिक, राजेश गिरि, सचिन गौतम, सुभाष कुमार, दिनेश शर्मा, सुभम, कुलदीप, प्रवीण कुमार, नितिन, लक्ष्य, चन्द्रा आदि लोग उपस्थि रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...