Friday, 15 July 2022

वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश ने की पाठ्य सामग्री वितरित।

मेरठ 15 जुलाई (CY न्यूज) वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश ने अपने सेवा कार्यक्रमों के अंतर्गत मेरठ के बुढ़ाना गेट स्थित बी.एस.एम स्कूल में पाठ्य सामग्री वितरित की। महानगर अध्यक्ष सोनल विश्नोई ने बताया कि समय-समय पर विभिन्न स्कूलों में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को सामग्री वितरित की गई है। आगे भी यह कार्य जारी रहेगा। स्कूल की प्रिंसिपल निर्मल गुप्ता ने इस प्रयास को बहुत ही सराहनीय बताया और कहा कि निश्चित रूप से सेवा का यह प्रकल्प छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान करने में सुविधाजनक वातावरण तैयार करेगा। बच्चे पाठ्य सामाग्री लेकर उत्साहित हैं। मौके पर अनु अग्रवाल, अलका गुप्ता, इति गोयल, हेमलता विश्नोई, अनीता गुप्ता, हेमलता गोयल, शिखा गोयल, ओमवती शर्मा, आशी सैनी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...