मेरठ 30 जुलाई (CY न्यूज) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब ने शनिवार को प्रमुख सचिव नगर विकास को एक पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने अवगत कराया कि नगर पंचायत सिवाल खास में विगत 3 वर्षों से स्थाई अधिशासी अधिकारी की तैनाती नहीं है, यहां पर नगर पंचायत दौराला के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार को अतिरिक्त चार्ज दिया हुआ है। दौराला में कार्यों की अधिकता के कारण अधिशासी अधिकारी सिवालखास के कार्यों में खास रुचि नहीं रखते हैं, जिस कारण से कस्बे के सभी विकास कार्य एवं सफाई व्यवस्था आदि ठप पड़ी हुई है। काजी शादाब ने आगे अवगत कराया कि सिवालखास की आबादी 60,000 के लगभग है, इतनी बड़ी आबादी के कस्बे में स्थाई अधिशासी अधिकारी न होने के कारण कस्बे की जनता में रोष व्याप्त है स्थाई अधिशासी अधिकारी होने से नगर पंचायत सिवाल खास में शासन तथा नगर विकास विभाग की योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो सकेगा l काजी शादाब ने प्रमुख सचिव से सिवालखास में स्थाई अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति करने की मांग की है। जिससे कस्बे में विकास कार्य सुचारू रूप हो सकें।


No comments:
Post a Comment