मेरठ 30 जुलाई (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल के वरिष्ठ पदाधिकारी को सूचना प्राप्त हुई की जिसमें ये दिखाया जा रहा था कि सिवालखास विधानसभा के गाँव उकासिया की गोशाला में व्यवस्था बहुत ज़्यादा ही ख़राब है। यहाँ तक कि वहाँ गौ माता को चारा, दवाइयाँ व इलाज समय पर नहीं हो रहा था। जो गाय मर जाती थी उसका भी सही तरीक़े से उपचार नहीं हो रहा था। जैसे ही इसकी सूचना राष्ट्रीय हनुमान दल को प्राप्त हुई तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ ज़िले के जिला संगठन मंत्री ठाकुर योगेन्द्र, निक्की व अन्य पदाधिकारी शनिवार को गोशाला का निरीक्षण करने पहुँचे और वहाँ जाकर उन्होने ये देखा की गोशाला के अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जो भी सारी व्यवस्था कराई गई है। वह पूर्ण रूप से निरंतर चल रही है और गायों का प्रतिदिन उपचार व भोजन की सभी व्यवस्थाएँ बहुत बढ़िया और बहुत ही अच्छी चल रही है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गोशाला, गौ सेवकों व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गयी सेवा को बदनाम करनी की व गौकशी करने की कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्रीय हनुमान दल इस प्रकार की झूटी खबरों का खण्डन करता है। सभी गौ सेवक निरन्तर गौ सेवा करते रहें।


No comments:
Post a Comment