मेरठ 20 जुलाई (CY न्यूज) कुख्यात माफिया अतीक के बेटों की तलाश में मेरठ एस.टी.एफ ने कोलकाता में दबिश दी है। पुलिस को अतीक के दोनों बेेटों की लोकेशन कोलकाता में मिली थी। लेकिन एस.टी.एफ के पहुंचने से पहले अतीक के दोनों बेटे मौके से फरार हो गए। बता दें कि अतीक के दोनों बेटों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया हुआ है। पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही है। कुख्यात माफिया अतीक अंसारी के बेटों अली और उमर की तलाश में मेरठ एस.टी.एफ ने कोलकाता में दबिश दी। कुख्यात अतीक के दोनों बेटों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया हुआ है। एस.टी.एफ की टीम अभी भी पश्चिम बंगाल में अपना डेरा जमाए हुए हैं। उमर और अली फिलहाल पश्चिम बंगाल में एस.टी.एफ से बचते फिर रहे हैं। एस.टी.एफ की टीम उनके पीछे है। पुख्ता सूत्रों की माने तो यूपी एस.टी.एफ के पास इनका पीछा करने के लिए पुख्ता जानकारी मौजूद है। एस.टी.एफ अगर इन दोनों की गिरफ्तारी कर लेती है तो पुलिस के लिए यह एक बड़ी कामयाबी होगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अली और उमर की लोकेशन कोलकाता में ट्रेस की गई थी। इसके बाद मेरठ एस.टी.एफ कोलकाता पहुंची और चिन्हित स्थानों पर दबिश दी लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके। बताया कि एस.टी.एफ के पहुंचने से पहले ही अतीक के दोनों बेटे फरार हो गए। कोलकाता में दबिश देने गई एस.टी.एफ की टीम को मेरठ एस.टी.एफ टीम लीड कर रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment