मेरठ 20 जुलाई (CY न्यूज) सेवा भारती मेरठ द्वारा सेवा भारती विभाग उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता की दिनांक 17-07-22 क़ो बाबा अमरनाथ क़ी यात्रा के समय पवित्र गुफा क़ी सीढ़ियों पर असमयिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए एक शोक सभा का आयोजन शंकर आश्रम में किया। महानगर संघ चालक विनोद ने कहा मयंक गुप्ता की मृत्यु हमारे लिए अपूरणीय क्षति है विश्वास ही नहीं हो रहा है कि कैसे एक दयालु सामाजिक राष्ट्रवादी व्यक्ति हमें छोड़ कर जा सकता है। डा.मनोज जाटव ने कहा कुछ चीजें मनुष्य के हाथ में नहीं होती हैं उन्हीं में से एक चीज है मृत्यु। योगेंदर ने कहा कि किसी करीबी की मृत्यु पर प्रचंड दुख होता है। छविन्दर सैनी ने कहा यह उनकी 22 वी अमरनाथ यात्रा थी, इससे पूर्व वह लगातार 21 यात्राएं कर चुके थे, लाखों लोगों को अपनी बस से यात्रा करने वाले तथा हर वर्ष 50 से 100 लोगों को निशुल्क यात्राएं करने वाले मयंक गुप्ता की असमय मृत्यु असहनीय है यह उनके जाने की उम्र नहीं थी, मयंक गुप्ता एक धार्मिक, राष्ट्रवादी, दयालु, दानी एवं समाज के हित की बात सोचने वाले व्यक्ति थे उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता है उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है वह हमेशा हमारे दिल और दिमाग में जिंदा रहेंगे, लेकिन भगवान को यही मंजूर था उनकी मर्जी के बिना कुछ भी संभव नहीं हैं, सुन्दरलाल भुरंडा ने कहा वास्तव में मयंक का जीवन एक प्रेरणामयी हैं। डा.गौरव दत्ता ने कहा कि वह धर्म कर्म में बहुत आगे थे कई संस्थाओ से जुड़े हुए थे सभी संस्थाओ के कार्य में मन से कार्य करते रहते थे। सभी ने अंत में उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा, और मयंक गुप्ता के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...


No comments:
Post a Comment