मेरठ 20 जुलाई (CY न्यूज) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा के नेतृत्व में केदारनाथ एवं बद्रीनाथ गये चारों युवाओं के परिजनों को लेकर मेरठ के जिलाधिकारी के सरकारी निवास पर मिले। उन्होंने लापता हुए चारों बच्चों की तलाश के लिये सहायता मांगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में सी.एम से लापता बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग की है।डी.एम आवास पर परिजनों के साथ भाजपा नेता विनीत शारदा ने जिलाधिकारी दीपक मीणा से आग्रह करते हुए कहा कि हमारे लापता बच्चों की बहुत तेजी से खोज कराई जाए, क्योंकि लगभग 10 दिन बीत चुके है अभी तक न गाडी का पता है न ही बच्चों का कोई सुराग मिला है वहॉ सिर्फ तीन बच्चों के आधार कार्ड, दो बच्चों के बैग, गाडी की स्टैपनी गाडी की पीछे का पूरा सीसा बरामद हुआ है, इसके साथ ही शारदा ने एक मांग पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी को सौंपते हुए कहा हम खुद भी उ.प्र. सरकार से बात कर रहे है परन्तु आपकी भी संस्कृति इन चारों बच्चों के परिजनों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ही ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहायता दी जाये। जिलाधिकारी ने शारदा सहित परिवारजनों को विश्वास दिलाते हुए कहा हम घटना स्थल से लेकर नीचे तक जितने जिले पड़ते है सभी जिलों में संपर्क करके बच्चों को ढूंढने की कार्यवाही की जायेगी। भाजपा नेता विनीत शारदा के साथ चारों पीडितों के परिजन जिनमें सचिन वर्मा, इल्हा जैन, योगिता शर्मा, रिया शर्मा, संजय शर्मा, एवं भाजपा नेता एवं प.उ.प्र.के संयोजक आपदा राहत विभाग के आलोक सिसोदिया आदि मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment