औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 29 जुलाई (CY न्यूज) गुरुवार को सुबह आठ बजे से लगातार हुई तीन घंटे की तेज वर्षा से आस-पास कई गावों के खेतों में पानी भर गया। जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे। करीब दो पखवारे से वर्षा न होने के कारण किसानों की धान की पौध सूख रही थी। और उनके चेहरे पर चिंता की जो लकीरे थी। वह खेतों में भरा पानी देखकर बारिश के पानी से ही मिट गई। ढिकियापुर निवासी किसान विनोद का कहना है कि इस वर्षा से बाजरा, धान आदि खरीफ की फसलों को सबसे अधिक फायदा होगा। यदि इसी तरह रुक-रुक कर समय पर वर्षा होती रही तो इस वर्ष खरीफ की फसल की अच्छी पैदावार होगी। और खेतों में बाढ़ जैसी स्थिति की भी संभावना नहीं रहेगी। फिलहाल तो सब किसानों के हित मैं है बाद में भगवान की मर्जी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
-
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मेरठ 28 जून (चमकता युग)। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन एवं विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पिटल के प्रबन्ध न...

No comments:
Post a Comment