मेरठ 23 जुलाई (CY न्यूज) मेरठ डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजीव जैन व परिवाद सचिव संजय गर्ग व विपिन गुप्ता द्वारा कावड़ियों की प्राथमिक चिकित्सा के लिए विभिन्न कांवड़ शिविरों में दवाइयों का वितरण किया गया और पूछा गया कि आपको और किस तरह की दवाइयों की जरूरत है हम उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश करेंगे। व भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया गया। भगवान भोलेनाथ सभी कावड़ लेकर आने वाले भाइयों को निरोगी व स्वस्थ रखें। ऐसी प्रार्थना करी गई। साथ ही प्रभात नगर शिव कांवड़ संघ शिविर में संपूर्ण दवाइयां दी गई। जिसका उद्घघाटन उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व कैंट विधायक अमित अग्रवाल द्वारा किया गया।


No comments:
Post a Comment