CY न्यूज़

Sunday, 24 July 2022

पत्रकार के घर पर दबंगों ने किया हमला, दी जान से मारने की धमकी।

तहरीर मिली है जांच कर जल्द दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया: एस.एच.ओ शैलेन्द्र कुमार मिश्रा।


औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 23 जुलाई (CY न्यूज) जनपद कानपुर देहात तहसील डेरापुर ब्लाक झींझक थाना मंगलपुर चौकी कंचौसी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बलरामपुर का यह मामला बताया जा रहा है कि लखनऊ सुपरफास्ट न्यूज के पत्रकार सूरज सिंह पुत्र स्व.कुंवर सिंह निवासी ग्राम बलरामपुर चौकी कंचौसी थाना मंगलपुर ब्लाक झींझक तहसील डेरापुर जनपद कानपुर देहात के घर पर दबंगों पत्रकार व उसके परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित पत्रकार सूरज सिंह ने बताया है कि वो बारिश से संबंधित खबरों को गांव में ही कवरेज कर रहे थे कि तभी एक बाइक पर सवार दो दबंगों ने पीड़ित पत्रकार को टक्कर मार दी। उसने जब विरोध किया तो दबंग उसे अभद्रता करने लगा और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। और धमकाने भी लगे और कहा कि तुम्हारी पत्रकारिता बंद करवा देंगे। और बताया कि उन दोनों दबंगों ने कवरेज कर रहे पीड़ित पत्रकार सूरज सिंह का मोबाइल भी छीन लिया। फिर दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी। तो घटना स्थल पर मौजूद कुछ गांव के लोगों ने किसी तरह उन दोनों दबंगों से पीड़ित पत्रकार की जान बचाई। और झगड़े को शांत किया। फिर पीड़ित पत्रकार सूरज अपने घर चला गया। घर पर पहुंच कर जब अपने परिजनों को झगड़े का पूरा मामला पीड़ित बता रहा था कि तभी पीड़ित पत्रकार सूरज सिंह के घर के दरवाजे में लात मारकर गाली-गलौज करने लगे। और जब पीड़ित अपने परिजनों के साथ बाहर निकल कर देखा तो वही दबंग नितेश सिंह पुत्र शिवप्रकाश, कोमल सिंह पुत्र शिवप्रकाश, पिता शिव प्रकाश, साथी सत्यम सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह ने लाठी, शरिया व धारदार हथियारों के साथ पीड़ित पत्रकार सूरज के घर पर हमला कर दिया। झगड़ा बढ़ते देख पड़ोसियों और गांव के कुछ लोगों ने दबंगों व उनके परिजनों को किसी तरह समझा-बुझाकर झगड़े को शांत कर दिया। और फिर दबंग पीड़ित पत्रकार सूरज सिंह व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित पत्रकार सूरज सिंह ने थाना मंगलपुर में शिकायती पत्र देकर अपनी व अपने परिजनों को जान बचाएं। और कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की सुरक्षा करें। और पीड़ित पत्रकार ने बताया है कि दबंगों के पिता दो मर्तबा चरस के मामले में जेल या हवालात जा चुके हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी एस.एच.ओ शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया है कि तहरीर मिली है मामले की जांच कर जल्द दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

No comments:

Post a Comment