CY न्यूज़

Sunday, 24 July 2022

चोरों ने रात में तीन जगह ताला तोड़कर लाखों का सामान पार किया।

घटना की सूचना के घण्टो बाद भी नहीं पहुंची पुलिस लोगों में आक्रोश। 


औरैया/ककोर (संवाददाता विपिन गुप्ता) 23 जुलाई (CY न्यूज) औरैया जिला मुख्यालय ककोर के आस पास पुलिस सख्ती और गश्त की पोल खुल गई। रात में चोरों ने एक घर एक दुकान व स्कूल को निशाना बनाया। ताला तोड़कर चोर लाखों का माल चोरी कर ले गए। सुबह जब लोग जागे तब घटना की जानकारी हुई। सूचना देने के बाद भी पुलिस घण्टो नहीं पहुंची जिससे लोगों में आक्रोस बना हुआ है। गांव कढ़ोरे का पुरवा में विमला देवी पत्नी घनश्याम सिंह के घर चोर छत के रास्ते से घुस गए और ताला तोड़कर कमरे से दस हजार रुपये नगद और करीब एक लाख के जेवर चोरी कर ले गए। इसी गांव में बीनू यादव की किराने की दुकान का भी चोरों ने ताला तोड़ दिया और और करीब बीस हजार रुपये का सामान भर ले गए। इसके बाद चोरों ने ककोर स्थित बाल विकास विद्या मन्दिर को निशाना बनाया। जहां से चोर ताला तोड़कर गैस सिलिंडर, पंखे इन्वर्टर कार की स्टफनि व फीस के कुछ रुपये सहित करीब पचास हजार का माल पार कर ले गए। सुबह जब लोग जागे तो घटना की जानकारी हुई। चोरी की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस घण्टो नहीं पहुंची जिससे लोगों में आक्रोश रहा। दिबियापुर थाना पुलिस का कहना था कि मामले की जांच कराई जा रही है।

No comments:

Post a Comment