औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 23 जुलाई (CY न्यूज) कंचौसी कस्बे में शुक्रवार की रात के आठ बजे के बाद तेज हवा और बारिश से कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। हालांकि बारिश और हवा चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन कुछ देर बाद बारिश बंद होने से गर्मी और उमस बढ़ गई। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा। शुक्रवार देर शाम गई बिजली शनिवार सुबह दस बजे के बाद बहाल हो सकी। इस बारिश से किसानों को फायदा हुआ है खेतो में पानी भरने से किसान धान की रोपाई में लग गए हैं। असेनी पावर हाउस से जुड़े नोगवां फीडर के कंचौसी कस्बा, अमरपुर, कनमऊ, विजई पुरवा, लछियामऊ, मधवापुर, मुरलीपुरवा, बट्टहा, आघारा, सुंदरपुर, रंजीतपुर, मुड़रिया, हरतोली, बिझाई सहित पंद्रह गांवो की बिजली पंद्रह घण्टे बाधित रही जिससे लोगो को मोबाइल चार्ज व पानी के लिए परेशान होना पड़ा। सुबह दस बजे बिजली बहाल होने के बाद राहत की सांस ली। वहीं कंचौसी पावर हाउस से जुड़े रेलवे कालोनियों शुक्रवार रात में बिजली के खम्बे में फाल्ट होने से तार जल गया जिससे कालोनियों एवं रेलवे स्टेशन पर पूरी रात अंधेरा छाया रहा। सुबह बिजली कर्मियों द्वारा जले तार को दुरस्त किया गया। इस संबंध में एसडीओ असेनी अनुराग पांडेय ने बताया पावर हाउस में बारिश से फाल्ट आ जाने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। फाल्ट को दुरस्त कर सुबह बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

No comments:
Post a Comment