Saturday, 2 July 2022

यूनिवर्सल प्ले स्कूल ने ग्लोबल सोशल कनेक्ट के साथ मिलकर चलाया सिंगल यूज प्लास्टिक जागरूकता अभियान।

मेरठ 01 जुलाई (CY न्यूज) यूनिवर्सल प्ले स्कूल व ग्लोबल सोशल कनेक्ट द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक जागरूकता का अभियान चलाया गया। जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा आसपास के लोगों को यह संदेश दिया कि हमें प्लास्टिक का यूज नहीं करना चाहिए। स्कूल के चेयरमैन बबीता सिंह सोम ने आसपास के लोगों को प्लास्टिक ना यूज करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने यह बताया कि प्लास्टिक यूज हमारे जीवन में बहुत हानिकारक हो सकती है साथ ही स्कूल की अध्यापिका नंदिनी ने बच्चों को प्लास्टिक ना यूज करने के विषय में विभिन्न प्रकार के टिप्स दिए और उन्होंने कहा कि हमें प्लास्टिक बैग की जगह पेपर बैग का यूज़ करना चाहिए। ग्लोबल सोशल कनेक्ट की अध्यक्ष रिचा सिंह ने बच्चों को पुरस्कार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रोग्राम को सफल बनाने में रेशों, सारिका, अलका  का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...