Tuesday, 5 July 2022

के.एम.सी फिजियोथैरेपी एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर पर हुआ फ्री कंसलटेंसी का आयोजन।

 



मेरठ 04 जुलाई (CY न्यूज) बागपत रोड स्थित के.एम.सी फिजियोथैरेपी एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर में सोमवार को फ्री कंसलटेंसी का आयोजन किया गया। जिसमें 25 से अधिक लोगों का चेकअप किया गया। वहीं के.एम.सी फिजियोथैरेपी एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर की ओनर डा.रजनी यादव ने बताया कि फ्री कंसलटेंसी का आयोजन 4 जुलाई से लेकर 9 जुलाई तक के लिए किया गया है। जिसमें लोगों की फ्री कंसलटेंसी की जाएगी। इस कंसलटेंसी में शरीर की मांसपेशियों की जांच की जाती है। जिसका इलाज फिजियोथैरेपी द्वारा किया जाता है। डा.रजनी यादव ने बताया कि फिजियोथेरेपी में मशीनों द्वारा और एक्सरसाइज द्वारा इलाज किया जाता है। इसमें किसी भी प्रकार के ऑपरेशन की जरूरत नहीं होती। शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए फिजियोथैरेपी बेहतरीन रास्ता है। इसमें मांसपेशियों की बारीकी से जांच कर के इलाज किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...