Saturday, 23 July 2022

सी.बी.एस.ई बोर्ड के परिणाम जारी हुए।

वैंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल का परिणाम सौ प्रतिशत।


मेरठ 22 जुलाई (CY न्यूज) आज सी.बी.एस.ई बोर्ड की कक्षा 12 एवं कक्षा दसवीं के परिणाम जारी हुए है। जिसमें दिल्ली-रूडकी बाईपास स्थित वैंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल का परिणाम सौ प्रतिशत रहा। परिणाम में कक्षा दसवी के छात्र आयुष्मान गोस्वामी ने प्रथम रैंक एवं छात्र आर्यन सोम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवी के अन्य वि़द्यार्थियों का परिणाम भी उत्तम रहा। स्कूल की चेयरपर्सन डा.अंजुल गिरि एवं प्रधानाचार्या संज्या वालिया ने सभी वि़द्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी। स्कूल प्रबन्धन ने यह विश्वास जताया कि आगे भी वह इसी प्रकार नई ऊॅचाइयों को छुएगें और उत्तम परिणाम प्राप्त करेंगे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...