Saturday, 2 July 2022

तेज आवाज में डी.जे बजाकर ले जा रहे युवकों के खिलाफ कार्रवाई।


मेरठ 02 जुलाई (CY न्यूज) तेज आवाज में डी.जे बजाकर ले जा रहे युवकों को पुलिस ने सोतीगंज चौराहे के पास रोक लिया। युवक टाटा-407 में तेज आवाज में डी.जे बजाकर ले जा रहे थे। पहले तो पुलिस ने फटकार लगाई, जिसके बाद टाटा-407 और डी.जे को सीज कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले की एन.सी.आर भी दर्ज कर ली है। इस दौरान युवकों की पुलिस से तीखी नोकझोक भी हुई पर पुलिस ने एक न सुनी और उनके खिलाफ कार्रवाई की। सदर बाजार पुलिस के मुताबिक सोतीगंज चौराहा पर कुछ युवक टाटा-407 में तेज आवाज में डी.जे बजाते हुए जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका और डी.जे बजाने का कारण पूछा। जिसके बाद पुलिस ने फटकार लगानी शुरू कर दी। पुलिस ने डी.जे संचालक प्रदीप निवासी डाबका कंकरखेड़ा के खिलाफ एन.सी.आर दर्ज कर डी.जे और टाटा-407 सीज कर दी है।  सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत का कहना है कि तेज आवाज में डी.जे बजाकर युवक जा रहा था। उसके पास अनुमति भी नहीं थी। रिपोर्ट दर्ज की गई है। डी.जे को भी सीज कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...