वर्षों से अवैध खड़े मकानों व दुकानों को नहीं हटवा सका तहसील प्रशासन।
औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 17 जुलाई (CY न्यूज) कस्बा कंचौसी में फुटपाथ पर लगाए दुकानदारों का अतिक्रमण हटा दिया गया। लेकिन रोड के किनारे सरकारी जगह पर वर्षों से मकान बनाए अतिक्रमण पर डेरापुर उपजिलाधिकारी साक्षी शर्मा बुलडोजर नहीं चलवा सकी। इतना जरूर किया गया है कि रोजाना कमाने-खाने वाले तबके के फुटपाथ पर लगाने वाले दुकानदारों के टट्टर व खोखा जरूर ट्रेक्टर पर भरवा लिए गए। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने नाराजगी जताई है कि नहर विभाग की जगह पर वर्षों से मकान व दुकानों पर बुलडोजर क्यों नही चलाया गया। दुकानदारों ने बताया है कि नगर पंचायत व जिला प्रशासन द्वारा खुलेआम पक्षपात किया गया है। जबकि असली सरकारी जगह पर वर्षों से मकान व बनाए दुकानों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे जनता में आक्रोश व्याप्त है। कंचौसी नगर पंचायत में नहर पुल व लहरापुर मार्ग पर अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। इस संबध में जब नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सुरेश चंद्र से बात की गई। तो उन्होंने बताया है कि अभी टट्टर, खोखे, ठिलिया व फुटपाथ पर लगाए अतिक्रमण को हटाया गया है। नहर विभाग की जमीन पर वर्षों से बने अवैध मकानों व दुकानों को नोटिस देने के बाद अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। यह कार्य जल्द ही किया जाएगा। और वहीं जब इस संबध में डेरापुर उपजिलाधिकारी साक्षी शर्मा को फोन लगाया गया, लेकिन फोन नहीं उठा।

No comments:
Post a Comment