Sunday, 17 July 2022

सेल्फी ले रहे कांवड़िया की डी.सी.एम से गिरकर मौत।

मेरठ 17 जुलाई (CY न्यूज) दिल्ली से हरिद्वार कावड़ लेने जा रहे दिल्ली निवासी एक कांवड़िया की सेल्फी लेने के दौरान डी.सी.एम से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बाल किशन बाली पुत्र सुनील कुमार निवासी चांदनी चौक रेलवे कॉलोनी दिल्ली से कांवड़ लेने डी.सी.एम नंबर डी.एल 1अल.टी 4077 द्वारा लेने जा रहे थे। जैसे ही वह एच.एन 58 हाईवे पर डाबका कट से पहले पहुंचे तो एक कांवड़िया बाल किशन बाली मोबाइल द्वारा डी.सी.एम पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था। इसी बीच वो डी.सी.एम से नीचे सड़क पर गिर गया और उसके सिर की हड्डी टूट गई । सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बाल किशन तब तक मर चुका था। पुलिस ने तुरंत उसे मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बारे में डी.सी.एम में बैठे अन्य लोगों को पता तक नहीं चला। क्योंकि सभी लोग सो रहे थे। सिर्फ बालकिशन ही जग रहा था। पुलिस को फोन द्वारा किसी ने हादसे की जानकारी दी। फोन आने पर पता चला तब तक डी.सी.एम मुजफ्फरनगर पहुंच चुकी थी। कांवड़ियों को जब पता चला अपने साथी की मौत का तो सभी घबरा गए और वापस मौके पर गांव डाबका पहुंचे डी.सी.एम में मृतक कांवड़िया का भाई नवीन भी साथ था। दिल्ली जब बालकिशन के परिवार वालों को पता चला तो उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...