ग्रेटर शारदा सहायक क्षेत्र के परियोजना प्रशासन बनाया।
मेरठ 29 जुलाई (CY न्यूज) शुक्रवार को शासन स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर किए गये। जिसमें मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी एवं एम.डी.ए प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह का नाम शामिल है। एम.डी.ए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी को लखनऊ स्थित ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र के परियोजना प्रशासक बनाया गया है। वही मेरठ का ए.डी.एम प्रशासन वैभव मिश्रा को बनाया गया है। बता दें एम.डी.ए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी ने वर्ष 2020 के अक्टूबर माह में उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। मुरादाबाद के सी.डी.ओ से तबादला होकर मेरठ आए थे। 21 महीने के कार्यकाल में उनके निर्देशन में अवैध निर्माण पर एम.डी.ए ने व्यपाक अभियान चलाया। लेकिन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खेल स्तंभ, एम.डी.ए परिसर में ऑडिटोरियम और पार्किंग के डिजाइन, चौराहों के सौंदर्यीकरण आदि कार्य फाइलों में ही चलते रहे। गंगानगर, लोहिया नगर वेदव्यासपुरी के किसानों का मामला भी अधर में अटका पडा है। शासन ने एम.डी.ए उपाध्यक्ष के पद पर कोई नई तैनाती नहीं की है। एम.डी.ए उपाध्यक्ष के लखनऊ स्थानांतरण होने से शुक्रवार को पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। अब देखना यह है एम.डी.ए के उपाध्यक्ष पद पर किसको जिम्मेदारी दी जाती है।
No comments:
Post a Comment