Tuesday, 26 July 2022

सिवालखास में स्थाई अधिशासी अधिकारी की मांग।

मेरठ 26 जुलाई (CY न्यूज) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन भेजा, जिसमें उन्होंने अवगत कराया कि नगर पंचायत सिवाल खास में विगत 3 वर्षों से स्थाई अधिशासी अधिकारी की तैनाती नहीं है। यहां पर नगर पंचायत दौराला के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार को अतिरिक्त चार्ज दिया हुआ है l दौराला में कार्यों की अधिकता के कारण अधिशासी अधिकारी सिवालखास के कार्यों में खास रुचि नहीं रखते हैं, जिस कारण से कस्बे के सभी विकास कार्य एवं सफाई व्यवस्था आदि ठप पड़ी हुई है। काजी शादाब ने अवगत कराया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी हमें जनता के बीच में जाना है, वह तभी संभव है जब नगर पंचायत सिवाल खास में शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो सके। काजी शादाब ने मुख्यमंत्री से सिवालखास में स्थाई अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...