मेरठ 27 अगस्त (CY न्यूज) पंचवटी स्टार कप ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को उमेश मोदी एकेडमी व सरफराज 11 के बीच मैच खेला गया। उमेश मोदी एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया 25 ओवरों में 8 विकेट पर 196 रनो का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। अंतरिक्ष 48, शिवांग 40, आयुष 25 व हर्षित और अवनीश ने 18-18 रन बनाए। सरफराज 11 के गेंदबाज सरफराज ने 3 व अनस ने 2 विकेट लिए। सरफराज 11 लक्ष्य का पीछा करते हुए 13.1 ओवरों में मात्र 54 रनो पर ढेर हो गई। अनस ने 19 व शाहिद ने 10 रन बनाए। उमेश एकेडमी के गेंदबाज, कुणाल तंवर ने 5 व लक्षित ने 2 विकेट लिए। उमेश मोदी एकेडमी ने यह मैच 140 रनों से जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे वह बेस्ट बॉलर सरफराज को पंचवटी कॉलेज के अध्यापक विनोद बालियान, अवनीश, कोच उमेश वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

No comments:
Post a Comment