CY न्यूज़

Sunday, 28 August 2022

भाजपा सरकार में हर वर्ग खुशहाल: आदेश फौजी।

मेरठ 27 अगस्त (CY न्यूज) भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह को यूपी भवन, नई दिल्ली में सिवालखास विधानसभा से मनिन्दर पाल सिंह पूर्व प्रत्याशी एवं अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक चैयरमेन के नेतृत्व में भेंट देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मतदाता संघ, पंडित आदेश फौजी ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग खुशहाल हैं गरीब लोगों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जितने विकास कार्य इस सरकार में हुए हैं अन्य किसी सरकार में नहीं हुएं हैं महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। पुलिस के डर से अपराधियो ने अपराध करने छोड़ दिए हैं आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से पुर्ण बहुमत से भाजपा पार्टी दोबारा से सरकार बनाएगी सर्व समाज हमारे साथ हैं। इस अवसर पर  भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय महासचिव वैध सुरेश पूनिया एवं चौधरी कुंवरपाल सिंह व योगेश गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, पंकज पूनिया ,कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment