Friday, 12 August 2022

15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने बरामद किए 2000 कारतूस, 6 गिरफ्तार।

नई दिल्ली (एजेंसी) 12 अगस्त (CY न्यूज) दिल्ली पुलिस ने 15 अगस्त से पहले गोला-बारूद की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 2000 जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। वहीं पुलिस ने तस्करी में शामिल 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूर्वी दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके से 2 बैग में भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। वहीं दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस का मानना है कि 15 अगस्त से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आरोपित बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। इससे पहले आईबी ने एक रिपोर्ट जारी कर दिल्ली पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के निर्देश दिया था।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...