CY न्यूज़

Friday, 26 August 2022

16 अगस्त को हुआ बच्ची अपहरण, अभी तक बच्ची का नहीं लगा पता।

मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। 

मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण हुआ था। जिसकी एफ.आई.आर 17 अगस्त को थाना कंकरखेडा में की गयी थी। परन्तु 25 अगस्त तक कुछ कार्यवाही ना होने पर पीड़ित परिवार ने राष्ट्रीय हनुमान दल  से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। मामले की सूचना प्राप्त होते ही राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के जिला अध्यक्ष यश राज गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष हर्ष मित्तल व प्रदेश पद अधिकारी जीतु सिंह नागपाल बच्ची के पीड़ित माता पिता के साथ एस.एस.पी रोहित सिंह सजवान से मिले। जिसपर  एस.एस.पी ने पुलिस प्रशासन को जल्द से जल्द बच्ची को धूँडने व दोषियों पर सख़्त से सख़्त कार्यवाही करने के आदेश दिया।

No comments:

Post a Comment