मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग पर धनतला के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मुंडाली निवासी मोहम्मद अब्बास (19) गुरुवार रात बाइक से अपने साथी शहंशाह के साथ मेरठ सुभारती अस्पताल जा रहा था। जैसे ही वह खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग पर धनतला के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें मोहम्मद अब्बास की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कस्बा स्थित सी.एच.सी पर भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहीं शव को पीएम के लिए भेज दिया।
No comments:
Post a Comment