मेरठ 26 अगस्त (CY न्यूज) मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डा.वी.डी पाण्डेय ने बताया कि दिनाँक 25 अगस्त 2022 को लाला लाजपतराय स्मारक मेडिकल कॉलेज के उच्चीकृत नेत्र रोग विभाग में नेत्र दान पखवाड़ा अंतर्गत नेत्र दान हेतु नेत्र रोग ओ.पी.डी में परामर्श हेतु आये रोगियों का जनजागरण किया गया। नेत्र रोग विभाग की आचार्य डा.अलका गुप्ता ने मरीजों को संबोधित किया तथा नेत्र दान हेतु प्रेरित किया।प्रधानाचार्य डा.आर.सी गुप्ता (नेत्र रोग विशेषज्ञ) ने बताया कि नेत्र दान पखवाड़े के अंतर्गत कल दिनाँक 27/08/22 को सुबह 9 बजे नेत्र दान जन जागरण रैली निकाली जाएगी। यह रैली सरदार वल्लभ भाई पटेल चिकित्सालय पर्चा काउंटर के सामने स्थित लॉन से रवाना होगी। इस अवसर पर डा.जयश्री द्विवेदी, डा.अनु मलिक, डा.साधना, अरविंद कुमार तिवारी, डा.मोनिका, विभाग के स्नातकोत्तर छात्र छात्रायें आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment