नई दिल्ली (एजेंसी) 11 अगस्त (CY न्यूज) दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान कर दिया गया है। प्राइवेट कार में सफर करते समय यह नियम लागू नहीं होगा। राजधानी में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 2,146 मामले सामने आए थे। इसके साथ ही आठ मरीजों की संक्रमण से मौत भी हुई है। राजधानी में संक्रमण दर 17.83 हो गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 8205 हो गई है। उधर, दिल्ली में तेजी से फैल रहे कोरोना के मामलों के पीछे ओमिक्रॉन का नया सब-वैरिएंट बी.ए 2.75 है। लोक नायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डा.सुरेश कुमार ने बताया कि ओमिक्रॉन का नया सब-वैरिएंट तेजी से लोगों को संक्रमित करता है। यह सब-वैरिएंट उनको भी संक्रमित कर सकता है, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। हालांकि, इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment