Saturday, 20 August 2022

टोरेंट गैस ने पी.एन.जी और सी.एन.जी की कीमतों में 5 रुपये की कटौती की।

जयपुर 19 अगस्त (CY न्यूज) टोरेंट गैस ने आज सी.एन.जी और घरेलू पी.एन.जी की कीमत में क्रमशः 5 रुपये प्रति किलोग्राम और 5 रुपये प्रति एस.सी.एम की कटौती करने की घोषणा की। यह मूल्य 17 अगस्त 2022 से सभी भौगोलिक क्षेत्रों में, जहाँ यह मौजूद है, लागू होगा। कीमतों में यह कमी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा घरेलू प्राकृतिक गैस के आवंटन में वृद्धि के कारण संभव हुई है। जनवरी से मार्च 22 की तिमाही में सी.जी.डी सेक्टर की ज़रूरतों में घरेलू गैस का आवंटन औसत खपत का 85% था। लेकिन अब पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संशोधित दिशानिर्देशों के अंतर्गत सी.जी.डी सेक्टर के घरेलू पी.एन.जी और सी.एन.जी के लिए गैस के आवंटन के लिए इसे बढ़ाकर अप्रैल से जून 22 की तिमाही के औसत खपत का 94% कर दिया गया है। कीमतों में कमी से ग्राहकों को काफी राहत मिलेगी और घरों में घरेलू पी.एन.जी और वाहन मालिकों द्वारा सी.एन.जी के प्रयोग को प्रोत्साहन मिलेगा।

इस कमी के साथ, घरेलू पी.एन.जी की संशोधित कीमत निम्लिखित प्रकार से होगी :

जयपुर रु.47.5 प्रति एस.सी.एम (सभी कर सहित) होगा, जो एल.पी.जी पर 24% छूट दर्शाता है, और सी.एन जी की संशोधित कीमत रु.90 प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) होगी, जो पेट्रोल पर 44% रियायत दर्शाता है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...