Tuesday, 16 August 2022

सिवाल खास में मनाया 75 वा स्वतन्त्रता दिवस धूमधाम से।

मेरठ 15 अगस्त (CY न्यूज) सिवाल खास अंबेडकर भवन में भाजपा नेता ने ध्वजारोहण किया कस्बा सिवाल खास में 75 वा स्वतन्त्रता दिवस धूमधाम से बनाया। इस दौरान भाजपा नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर झंडा फहराया। सोमवार की सुबह कस्बा स्थित अम्बेडकर भवन में चहल पहल का माहौल रहा। अम्बेडकर भवन में ध्वजारोहण की तैयारियां जोरों पर रही। समाजसेवी शकील रजा व भाजपा नेता अनवार कुरेशी ने ध्वजारोहण करते हुए जिंदाबाद के नारे लगाए। बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सीवाल खास में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान इन्ती ठेकेदार, आरिफ मेंबर, किरण पाल जाटव, सत्येंद्र यादव, खालिद, नेत्रपाल जाटव, प्रवीण जाटव, नाजिम रजा, हमीद कुरेशी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...