Tuesday, 2 August 2022

मंकीपॉक्स का दिल्ली में तीसरा मामला।

एक और नाइजीरियाई व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि।

नई दिल्ली (एजेंसी) 02 अगस्त (CY न्यूज) राजधानी में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला सामने आया है। एक और नाइजीरियाई व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली में 35 वर्षीय एक नाइजीरियाई व्यक्ति में मंकीपॉक्स का संक्रमण मिला था। उसने हाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की है। मंगलवार को मिले संक्रमित के साथ ही दिल्ली में मंकीपॉक्स का यह तीसरा मामला है। संक्रमित व्यक्ति को एल.एन.जे.पी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एल.एन.जे.पी अस्पताल मंकीपॉक्स के इलाज के लिए नोडल अस्पताल है। सूत्रों के अनुसार उसे पिछले पांच दिनों से बुखार था और शरीर पर फफोले पड़ गए थे। उसके सैंपल को जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एन.आई.वी), पुणे भेजा गया था। रिपोर्ट सोमवार शाम को आई जिसमें वह संक्रमित पाया गया है। राजधानी दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती पहले मंकीपॉक्स संक्रमित मरीज को छुट्टी मिल गई है। अस्पताल के एम.डी डा.सुरेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरीज पूरी तरह से ठीक है।

तीन निजी अस्पतालों को आइसोलेशन रूम बनाने का निर्देश:

संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिकित्सा अधीक्षक नर्सिंग होम, दिल्ली सरकार ने तीन निजी अस्पतालों को मंकीपॉक्स के मामलों के लिए कम से कम दस आइसोलेशन रूम बनाने का निर्देश दिया है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...