Saturday, 6 August 2022

लायंस क्लब मेरठ विशाल द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान।

मेरठ 06 अगस्त (CY न्यूज) शनिवार को लायंस क्लब मेरठ विशाल द्वारा सर्किट हाउस मेरठ में प्रातः 6:30 बजे क्लब के सदस्यों ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज के वितरण से आरंभ किया। क्लब सदस्यों ने सभी से आह्वान किया कि आने वाले 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर पर तिरंगा लगाएं तथा अपने देश की 75 वीं वर्षगांठ को हर्षोल्लास के साथ मनाएं तथा हमारी आने वाली पीढ़ी को देश भक्ति से अवगत कराएं एवं इस राष्ट्रीय पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाएं। तिरंगा अभियान के शुभारंभ में रीजनल चेयरमैन लॉयन सतीश गुप्ता, अध्यक्ष लॉयन राजेश कुमार, लॉयन रविंद्र कुमार जिंदल, सचिव वरिष्ठ लॉयन देवेंद्र कुमार, जिंदल वरिष्ठ लॉयन राकेश कुमार गुप्ता, पूर्व सचिव लॉयन दिनेश कुमार त्यागी एवं लॉयन नरेंद्र त्यागी उपस्थित रहे। अभियान के अंतर्गत सभी लॉयन सदस्यों को सपरिवार तिरंगे झंडे का भी वितरण किया। सभी लॉयन सदस्यों ने इस राष्ट्रीय पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाने की शपथ ली।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...