CY न्यूज़

Tuesday, 23 August 2022

देवर ने भाभी को बनाया हवस का शिकार, पति को बताया का निकाला घर से बाहर।

मेरठ 22 अगस्त (CY न्यूज) थाना लिसाडी गेट के इस्लामाबाद में देवर ने अपनी ही भाभी को हवस का शिकार बना डाला। जब पीडिता ने अपने आपबीती पति को सुनाई तो उसने देवर को कुछ कहने के बजाय पत्नि को ही घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया। पीडिता ने कोतवाली पहुंच कर सी.ओ से न्याय की गुहार लगायी है। पीड़ित महिला का निकाह चार साल पहले समर गार्डन निवासी एक युवक से हुआ था। महिला का पति ट्रक चालक है। महिला ने बताया कि 19 अगस्त को वह अपनी ससुराल में थी। तभी रात के समय देवर ने उसके साथ हथियार के बल पर उस हवस का शिकार बना डाला। विरोध करने पर सुसराल में बदनाम करने की धमकी दे डाली। पीडिता ने अपने को आपबीती अगले दिन काम से लौटने के बाद सुनाई तो पति ने उसे बंधक बनाकर पिटाई की। पीडिता का कहना है पति ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। इतना ही नहीं मारपीट करने के बाद उसे घर से निकाल दिया। पीडिता की आपबीती सुनने के बाद सी.ओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने लिसाडी गेट पुलिस को जांच के आदेश दिये है। 

No comments:

Post a Comment