मेरठ 22 अगस्त (CY न्यूज) थाना कंकरखेडा क्षेत्र एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गयी। युवक की शव जंगेठी के ईख के खेत में पडा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम के लिये भेज दिया है। पुलिस हत्या का कारण अवैध संबध मानकर चल रही है। मामले की जांच पडतल की जा रही है। जंगेठी निवासी विपिन पुत्र रूप राम प्राईवेट नौकरी करता था। कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड दी थी। रविवार की सुबह दस बजे घर से निकला था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह गाव में एक टयूबवैल से 10 कदम की दूरी पर उसका शव पडा मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी तो वहां कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही एस.ओ कंकरखडा उत्तम सिंह राठौर मय फोर्स मौके पर पहुंचे। मौके पर ही फोरेसिंक टीम केा बुलाया गया। पुलिस ने विपिन के शव के पास से मोबाईल बरामद किया। मोबाईल की सी.डी.आर से मामले की जांच करायी जा रही है। परिजन प्रेम प्रसंग होना या रजिंश को इनकार कर रहे है। लेकिन पुलिस प्रेम प्रसंग मानकर चल रही है। विपिन के चेहरे पर चाकू से वार किए गये है। ऐसा लग रहा था हत्या करने से पहले उसके साथ मारपीट की गयी। पुलिस हर एंगल से जांच पडताल करने में जुटी है।

No comments:
Post a Comment