Wednesday, 3 August 2022

नकली नोट को असली बताकर चलाने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार।

पांच सौ रुपये के नकली 50 हजार रुपये बरामद।

मेरठ 03 अगस्त (CY न्यूज) नकली नोटों का कारोबार करने का गोरखधंधा समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एस.टी.एफ ने नगला बटटू के पास एक दुकान पर छापा मारकर नकली नोट को असली बताकर चलाने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पांच सौ रुपये के 50 हजार नकली नोट, 4मोबाइल, दो बाइक को बरामद किया है। मुखबिर की सूचना के आधार पर  इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने टीम के साथ नगला बटटू स्थित बसंत विहार की दुकान पर छापा मारकर विवेक निवासी गावंडी, राहुल निवासी गंगानगर, अमित शर्मा निवासी शास्त्रीनगर व आसिफ खान निवासी गांव जेई को गिरफ्तार किया। टीम ने मौके से पांच सौ के 50 हजार नकली नोट बरामद किए। पकडे गये अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि अभियुक्त खुशी उर्फ गांधी पुत्र मुंशी खान निवासी ग्राम जेई भावनपुर से वे  लोग नकली नोट लेते है और असली के रूप में चलाते है अभियुक्त खुशी उर्फ गांधी पुत्र मुंशी खान ग्राम जेई  मेरठ की तलाश जारी है। एस.टी.एफ इस बात की जानकारी जुटाने में लगती है। अब तक वह कितने लोगों को नकली नोट चला चुके है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...