Sunday, 14 August 2022

पूर्व सैनिकों एवं पत्रकारों ने कंचौसी नगर व कस्बे में निकाली तिरंगा यात्रा।

पूर्व सैनिकों एवं पत्रकारों का नगर व कस्बे में लोगो ने जगह-जगह किया जोरदार स्वागत।

कंचौसी नगर व कस्बा में तिरंगा यात्रा निकालते पूर्व सैनिक एवं पत्रकारों।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 13 अगस्त (CY न्यूज) आजादी के अमृत महोत्सव 75वें स्वतंत्रता दिवस के तहत हर घर तिरंगा, हर गांव तिरंगा मुहिम में अब जनभागीदारी बढ़ने लगी है। कंचौसी नगर व कस्बे में पूर्व सैनिकों, पत्रकारों और समाजसेवियों ने उमंग व उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर  राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा, हर गांव तिरंगा मुहिम के तहत अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा में शामिल पूर्व सैनिकों का नगर व कस्बे में जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। और लोगों ने हर घर तिरंगा, हर गांव तिरंगा मुहिम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का संकल्प भी लिया। श्री बाँके बिहारी इंटर प्राइजेज के संस्थापक एवं संचालक शिवम यादव उर्फ टोनू ने यात्रा में शामिल हुए पूर्व सैनिकों एवं पत्रकारों का जोरदार स्वागत किया। इससे पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गजेंद्र यादव ने तिरंगा यात्रा को रवाना किया। भारत माता की जय, जय हिंद के जयघोष के साथ यह यात्रा श्री श्याम वाटिका गेस्ट हाउस पुराना मील से रेलवे स्टेशन रोड़, बान रोड व औरैया रोड होते हुए गेस्ट हाउस में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में शामिल पूर्व सैनिकों का जोश देखते ही बन रहा था। देश के लिए विभिन्न लड़ाइयों में भागीदारी करने वाले पूर्व सैनिक सेवा के दौरान मिले मेडल लगाकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में पूर्व सैनिक व सैनिक महासंघ के जिला अध्यक्ष ब्रजेश सिंह परिहार, कन्हैया लाल यादव, रामकिशन, किशोरी लाल, हरनाम सिंह भदौरिया, रामजी सहित जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, घनपत सिंह, सूरज नाथ सपेरा, वरिष्ठ गिरीश सिकरवार, मयंक सविता, दीपक शर्मा व कंचौसी चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र मय फोर्स के साथ यात्रा में मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...