Wednesday, 10 August 2022

प्रियका गोस्वामी का मेरठ में हुआ जोरदार स्वागत।

मेरठ 09 अगस्त (CY न्यूज) कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 हजार मीटर महिला तेज चाल में रजत पदक अपने नाम करने वाली प्रियंका गोस्वामी मंगलवार को मेरठ पहुंचीं। यहां दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर परतापुर थानाक्षेत्र में काशी टोल प्लाजा पर जोर-शोर से स्वागत किया गया। प्रियंका गोस्वामी का भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा के निवास स्थान श्रीराम पैलेस दिल्ली रोड, पर जोरदार स्वागत किया गया। कमल दत्त शर्मा ने कहा कि बहन प्रियंका गोस्वामी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मैडल जीतकर विश्व में हमारे देश का नाम रोशन किया हैं। हमारे देश की बहन-बेटियों को प्रियंका गोस्वामी के सिल्वर मेडल जीतने से एक अच्छा खिलाड़ी बनने की प्रेरणा मिलेगी। प्रियंका गोस्वामी के मेडल जीतने से प्रेरणा लेकर आने वाले ओलंपिक खेल में भारत की बेटियां और अधिक मेडल जीतेंगी। पूरे देश को प्रियंका गोस्वामी के सिल्वर मेडल जीतने पर गर्व हैं। कमल दत्त शर्मा के निवास पर विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया, अश्वनी त्यागी, विधान परिषद सदस्य, सभासद पंकज गोयल, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, मधुसूदन शर्मा उपस्थिति रहें। वहीं मेरठ में जगह-जगह प्रियंका गोस्वामी का जोरदार स्वागत किया गया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...