मेरठ 23 अगस्त (CY न्यूज) लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा निवासी सीमा दिव्यांग है। उसकी शादी क्षेत्र में रहने वाले इमरान से हुई थी। शादी के बाद से ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार मायके वालों ने इमरान व उसके स्वजन को समझाने की कोशिश की। लेकिन उसने परेशान करना बंद नहीं किया। रविवार की शाम को दंपती में दहेज को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि इमरान ने मंगलवार कि सुबह पत्नी की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी है।

No comments:
Post a Comment