मेरठ 23 अगस्त (CY न्यूज) पंचवटी स्टार कप ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, मुख्य अतिथि सुभाष शर्मा पूर्व रणजी खिलाड़ी, सचिन त्यागी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खिलाड़ी, पंचवटी कॉलेज चेयरमैन जगदीश कुमार, आयोजक उमेश वर्मा, डा.इरफान, श्रीनाथ जी कॉलेज प्रिंसिपल मनोज गुप्ता, राहुल कुमार, मैनपाल, मोहित चौहान, ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट के शुभारंभ का मैच उमेश मोदी क्रिकेट एकेडमी व निधा स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। उमेश मोदी एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 4 विकेट पर 183 रनों का टारगेट खड़ा किया। शांतनु 65, आयुष 44, शिवांग ने 27 रन बनाएं। निधा स्पोर्ट्स के गेंदबाज, बिलाल फैजल सूरज गौरव ने 1-1 विकेट लिया। 183 रनों का पीछा करते हुए निधा स्पोर्ट्स 25 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन बनाकर 5 रनों से हार गई। सूरज 56, साकिब 64, फैसल ने 37 रन बनाए। उमेश मोदी एकेडमी के गेंदबाज कातियान 3, अखिल 2 व कुणाल शिवांग ने 1-1 विकेट लिया। उमेश मोदी एकेडमी ने यह मैच 5 रनों से जीत लिया, दर्शकों को शुभारंभ का मैच काफी रोमांचक देखने को मिला।

No comments:
Post a Comment