Wednesday, 17 August 2022

सीएम योगी ने पुष्पांजलि कर अटल को किया नमन।

माल्यार्पण के लिए डिप्टी सीएम समेत अन्य नेता भी पहुंचे।

लखनऊ 16 अगस्त (CY न्यूज) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। लोक भवन परिसर स्थित अटल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए भाजपा के अन्य नेता भी पहुंचे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री बदलदेव सिंह औलख, पूर्व मंत्री डा.महेन्द्र सिंह, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है पूर्व प्रधानमंत्री अटल का 16 अगस्त 2018 को निधन हो गया था। भाजपा के शिखर पुरुषों में से एक अटल जी को आज पूरा देश याद कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...